सरूरपुर। गांव भूनी में एनएसएस शिविर के समापन में शामिल अतिथि व छात्र। स्वयं
सरूरपुर। गांव भूनी में संजय गांधी पीजी कॉलेज के तत्वावधान में संचालित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने किया।