मोदीपुरम। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय मोदीपुरम के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना में पर्यावरणीय जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायु प्रदूषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानचार्या प्रियंका ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में एक कंपनी के प्रवक्ता योगेश ने वायु प्रदूषण से बचाव कैसे किया जाए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अखिलेश गौतम ने भी वायु प्रदूषण के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। मंच का संचालन गौरव शर्मा ने किया। इस दौरान दिलीप कुमार, अंजलि गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद