मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की महिला समिति की सातवीं सभा बृहस्पतिवार को दिव्या बंसल के निवास पर हुई। इसमें प्यारेलाल शर्मा हॉस्पिटल की डॉ. अंजलि गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया। डॉ. गुप्ता ने बच्चियों के लिए टीके लगवाने को जरूरी बताया। सभा में आगामी 26 मार्च को होने वाले फागुन महोत्सव की पारिवारिक सभा पर भी चर्चा की गई। रितु अग्रवाल और निखिल अग्रवाल को फागुन महोत्सव का कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। मंच संचालन रितिक और शताक्षी अग्रवाल करेंगे। सभा में सभी सदस्यों ने तंबोला खेला और उपहार जीते। सभा में अलका गुप्ता, कनिका गोयल, माला अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहें। संवाद