कंकरखेड़ा। वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहे मानसिक स्वास्थ्य दिवस का शुक्रवार को समापन हो गया। शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, डाॅ. संजीव भट्ट्, डाॅ. सुरेश मेहता, डाॅ. संदीप चौधरी, डाॅ. मंजरी राणा, डाॅ. मनीष शर्मा सहित अन्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद एमबीबीएस के छात्र अनिकेत पंत की टीम ने शानदार गीत एवं नुक्कड़ नाटक से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रो. मनीष ने भी मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक नृत्य पेश किया। संचालन डाॅ. कृति कंवर, डाॅ. श्रेया शर्मा ने किया। डाॅ. मंजरी राणा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डाॅ. सहर्ष वाल्टर, निशा, इस्मिता, हुमा, अलीशा, सुमन, इंदु, जूही, हिमानी, बाॅबी, अखिल, जुबेर, अनुज, शोएब, संजीव, डाॅ. चित्राजित सिंह जुनेजा, डाॅ. कृति कंवर, डाॅ. विवेक पाठक, डाॅ. स्नेहांगी आदि रहे। संवाद