मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल की डाॅ. विभा नागर ने बताया कि मानसिक रोग बहुत से लोगों में पनप रहा है। शुरू में हम पहचान नहीं पाते, बाद में वह इतना विकराल हो जाता है कि संभालने में नहीं आता। इसका दो तरह से इलाज होता है दवाई और काउंसलिंग। शुरू से विकृतियों को पहचान कर अवसाद की स्थिति से बचा जा सकता है। डाॅ. विनिता ने बताया कि अधिक शरारती बच्चा भी मानसिक रूप से बीमार है, घर में कोई उदास है तो आप उसके पीछे का कारण जानो और डाक्टर को दिखाएं। घबराहट, शरीर में कंपन, अधिक या कम भूख लगना, होंठ सूखना, सांस लेने में कठिनाई सामान्य नहीं हैं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन नोडल अधिकारी डाॅ. केशव कुमार ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं आर्यन, जैनब, खुशी, रितिका, दानिश, पार्थ, अविका, साफिया को प्रमाणपत्र व स्कूल बैग प्रदान किए गए।