मेरठ। मंगलपांडे नगर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में शोतोकान चिकारा कराटे–डू एसोसियेशन की मेरठ सेल्फ डिफेंस कराटे एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही अवनी चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर संस्था व जिले का नाम रोशन किया है। अब अवनी का चयन 26 अप्रैल से लखनऊ में होने वाली स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हुआ है। संस्था के यूपी सचिव संदई आदित्य नारायण सिंह ने अवनी को बधाई दी। यूपी अध्यक्ष हेमंत कुमार , उपाध्यक्ष सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सुरजीत नारायण सिंह आदि ने अवनी को शुभकामनाएं दीं। संवाद