मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। चेयरमैन राजेश मित्तल ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में छात्रा अविका को हेड गर्ल, पृथ्वीराज चौहान को हेड बॉय, लविश चौहान और सृष्टि चौहान को स्पोर्ट्स कैप्टन, अंशु चौहान और कनक को कल्चरल हेड चुना गया और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। वाइस चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल ने चयनित छात्रों को बधाई दी। समारोह का समापन छात्रों में चॉकलेट, बिस्किट वितरण के साथ हुआ। संवाद