मेरठ। नृत्य प्रतियोगिता वार का डांस का मेरठ ऑडिशन 17 मई 2026 को वैष्णवी डांस अकादमी में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य नृत्य प्रतिभाओं को मंच देना है। ऑडिशन में 82 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 12 सुपर मॉम भी शामिल रहीं। निर्णायक पूनम सारस्वत और अजय आर्यन ने प्रदर्शन को सराहा। अकादमी निदेशक मिताली शर्मा ने मेरठ से विजेता की उम्मीद जताई। प्रतियोगिता में तीन लाख दस हजार रुपये का इनाम रखा गया है। प्रतियोगिता में एकल नृत्य की 20 और युगल व समूह नृत्य की 8 श्रेणियां हैं, कुल 28 विजेता होंगे। यह विभाजन उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है। ग्रैंड फिनाले के प्रमुख निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद होंगे। विजेताओं को उनके साथ छात्रवृत्ति का अवसर भी मिलेगा।