फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से लूट की कोशिश, चार दिन मामले को दबाए रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से लूट की कोशिश, चार दिन मामले को दबाए रही पुलिस
विज्ञापन

खरखौदा। चार दिन पहले बदमाशों ने कस्बा खरखौदा में लगे एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। बुधवार को जब क्राइम ब्रांच की टीम थाना खरखौदा पहुंची तो मामला प्रकाश में आया। वहीं पुलिस ने चार दिन मामले को दबाए रखा। अब पुलिस खुर्द बुर्द में मामला दर्ज करना बता रही है। खरखौदा कस्बा में रजनीश शर्मा के मकान में इंडियन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम पर कोई भी गार्ड की तैनाती नहीं है। 23 जनवरी की रात चोरों ने शटर का ताला काटकर एटीएम से लूट का प्रयास किया। उसी समय गश्त करते समय पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख चोर भाग गए। वहीं पुलिस चार दिन तक मामले को दबाए बैठी रही। बृहस्पतिवार को थाने पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची तो मामला प्रकाश में आया। जांच के दौरान सीसीटीवी में एक पिकअप गाड़ी कैद हुई है, इसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं। खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षण ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि खुर्दबुर्द में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें