फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी दिव्यांग है। वह घर में अकेली थी। परिवार के लोग गेहूं काटने के लिए गए हुए थे। दूसरे समुदाय का युवक घर के सामने ही रहता है। पुत्री को अकेला देखकर युवक घर में घुस आया। आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें