कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी फेज-दो स्थित ई- ब्लाॅक निवासी अमित कुमार रिलाइंस कंपनी में गाजियाबाद इंजीनियर है। दोपहर के समय निक्की घर का ताला लगाकर बच्चे को लेने स्कूल गई थीं। इसी बीच बाइक पर दो बदमाश इंजीनियर के घर के बाहर पहुंचे। इनमें से एक नकाबपोश था, जबकि दूसरे ने कैप लगा रखा था। काफी देर घर के बाहर चक्कर लगाने के बाद बदमाश इंजीनियर के गेट पर पहुंचे। उसके बाद इंजीनियर के मुख्य गेट में लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसी एक महिला ने बदमाशों को घर का ताला तोड़ते देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद