फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किस्त नहीं देने पर बाइक छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला निवासी बिल्लू से किस्त नहीं देने पर बाइक छीनने की कोशिश की गई। बिल्लू का कहना है कि वह मजदूरी करता है। वह शनिवार की सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मेरठ हुमायूंनगर जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर सराय रोड के समीप पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसकी बाइक छीनने की कोशिश की। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी की। जांच में पता चला कि बिल्लू ने बाइक लोन लेकर ली थी। किस्त नहीं देने पर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की गई थी। पुलिस युवक और उसकी बाइक को भावनपुर थाने ले गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें