मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों से एक बहन के पति व जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िताओं पर हमला किया। इसमें पीड़िता घायल हो गई। घायल पीड़िता का घायलावस्था में पति व जेठ पर आरोप लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में पति-जेठ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पीड़िता शनिवार को रोती हुई अपनी बहन के साथ महिला थाना और फिर एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरी व्यथा बताई। महिला का आरोप है कि उसका पति पांच साल से शहर से बाहर रह रहा है। ससुर की तबीयत खराब होने के कारण पति घर पर आया था। ससुर की 12 दिन पहले मौत हो चुकी है। शनिवार को ससुर की तेरहवीं है। आरोप है कि महिला का पति पति कई दिन से पीड़िता से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था।शुक्रवार रात को भी पति ने जबरदस्ती की कोशिश की। शनिवार को महिला ने अपनी बहन को घर पर बुला लिया। आरोप है कि पति जेठ ने महिला व उसकी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पति, जेठ, उसकी पत्नी और बेटे ने मारपीट की। पड़ोसी बचाव करने आए तो पति और जेठ ने दरवाजे बंद कर दिए। आरोपियों ने पीड़िता बेटी से भी मारपीट की। जेठ के एक दोस्त ने भी आरोपी का साथ दिया। एसएसपी ने इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।