फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड की एक कॉलोनी में मंगलवार शाम छत पर खेल रही 12 वर्षीय बच्ची से एक आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के परिजनों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस जांच में लग गई है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम छत पर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी दीवार कूदकर छत पर आ गया। आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की तो पीड़िता ने शोर मचा दिया। परिजन छत पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें