फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आई पत्नी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख पर आई पत्नी के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

सरधना। कोर्ट में तारीख पर आई एक महिला ने अपने पति पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। पति के साथ आए लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
तहसील क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी आसमां पुत्री फतेह मोहम्मद का निकाह ढाई वर्ष पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जोला निवासी अजरूद्दीन पुत्र खलील के साथ हुआ था। दहेज उत्पीड़न के साथ ही पति ने तीन माह पूर्व उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में सरूरपुर थाने पर पति अजरुद्ददीन, सास सायरा, देवर सनी, गुडडू, ननंद नाजिस, ससुर खलील व एक अन्य अलीशेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका कोर्ट में वाद चल रहा हैं। मंगलवार को वह अपने भाई गुलजार के साथ तारीख पर आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया। आसमा ने शोर मचाया तो वहां काफी संख्या में अधिवक्ता इकट्ठा हो गए। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसमें आसमां और मोहम्मद गुलजार को चोट आई। पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले में सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें