फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को गाड़ी में जबरन ले जाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के ईकड़ी रोड पर बाइक सवार तीन युवक एक गोवंश को गाड़ी में जबरन ले जाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। मामले के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपक सोम ने बताया कि शनिवार को ईकड़ी रोड पर कुछ युवक गाड़ी खड़ी कर एक गोवंश को जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे थे। संगठन को जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। बताया कि बाइक पर सवार तीन आरोपी मौके पर थे वहीं, कुछ ही दूरी पर उन्होंने गाड़ी खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने गोवंश को देखा तो उसके पैरों पर चोट के निशान थे। हिंदू संगठन के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें