फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण विद मधु वत्स का व्हाट्सएप हैक कर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

एसपी क्राइम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांगI

Iमेरठ। IIपर्यावरण विद डॉ. मधु वत्स का व्हाट्सएप हैक कर उनके संबंधियों से ठगी की कोशिश की गई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की है। चौबीस घंटे बाद बुधवार रात को उनका व्हाट्सएप शुरू हो सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। I
Iशास्त्रीनगर अंसल कालोनी की रहने वाली डॉ. मधु वत्स पर्यावरण विद हैं। वह उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय विशाखा समिति की सदस्य भी हैं। मंगलवार सुबह उनके फेसबुक मैसेंजर पर उनकी फेसबुक फ्रेंड इंदु उपाध्याय का मैसेज आया। जिसमें उन्होंने एक कवि सम्मेलन में डॉ. मधु को आमंत्रित करने के लिए बातचीत की। इसके लिए उनके पास लिंक आया। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनके पास एक कोड मैसेंजर पर भेजा। I
विज्ञापन

Iठग ने उनसे मैसेजर पर कोड मांगा तो उन्होंने सेंड कर दिया। जिसके बाद डॉ. मधु वत्स का व्हाट्सएप हैक हो गया। डॉ. मधु के जितने भी ग्रुप बने हुए थे, उनके माध्यम से परिचित व संबंधियों के नंबरों पर संपर्क कर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद डॉ. मधु वत्स ने तत्काल फेसबुक पर मैसेज डाला कि उन्हें कोई पैसों की जरूरत नहीं है। उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है। तत्काल कुछ लोगों को मधु ने फोन करके पैसे नहीं देने की बात कही।I
विज्ञापन

I

व्हाट्सएप खोलने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं चला। इसके बाद वह एसपी क्राइम के पास पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मधु वत्स ने बताया कि किसी ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए हैं, उनके खाते और उनके जानकारों के साथ ठगी होने से बच गई है। व्हाट्एसप भी 24 घंटे बाद शुरू हो सका है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें