फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाठी-डंडों से हमला कर घर में घुसकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव कपसाड़ निवासी सतीश उर्फ पप्पू पुत्र चेतूराम ने थाना सरधना में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र मनीष घर के बाहर सफाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक वहां आए और बिना किसी कारण उनके पुत्र को गालियां देने लगे। मनीष ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह मनीष हमलावरों से बचकर घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे घर के अंदर घुस आए और मारपीट की। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर में रखे सामान की तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में मनीष घायल हो गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें