मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा मेरठ महानगर के जागृति विहार मंडल की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा जागृति विहार में निकाली गई। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेनू जोगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित नहीं होने देकर कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों पर वार किया है। इसके लिए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जिम्मेदार हैं। महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, गौरव गुर्जर, कुमुद त्यागी, मनीषा भारती, संयोगिता चौहान, सावित्री, राजेश लटवाल, दुष्यंत चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद