मेरठ जमपद में सरधना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में गुरुवार को पुलिस पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि पशु चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश देने पर आई गौतमबुद्धनगर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की।