फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती निवासी महेश पर गांव के ही तीन भाइयों ने हमला बोल दिया और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बेटे वीर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार को उसके पिता महेश घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी जितिन, ऋतिक और नीशू वहां पहुंचे और गाली गलौज की। पिता के विरोध करने पर तीनों ने उन पर हमला बोल दिया और घायल कर दिया। तीनों धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद से ही परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें