फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुखार का हमला...अस्पतालों में मरीजों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कभी बारिश तो कभी तेज उमस। ऐसे में खांसी-जुकाम और बुखार हमला कर रहा है। गले में इंफेक्शन हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 4527 मरीज पहुंचे, जिनमें से 621 मरीज खांसी-जुकाम और बुखार के रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बारिश आने के साथ ही आमतौर पर इस तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस बार जिस तरह की गर्मी-उमस ज्यादा है। इसमें बुखार, गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम के मामले के मामले काफी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि तेमज उमस और गर्मी में लोग राहत पाने के लिए बाजार में फलों का ठंडा जूस, सॉफ्ट ड्रिंक समेत अन्य ठंडे पेय पदार्थ पी रहे हैं। इससे इंफेक्शन बढ़ रहा है। फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि लोग जंक फूड खा रहे हैं। इसमें कई मामलों में डीकंपोज मेटेरियल उपयोग होता है। इससे लिवर और गले में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी...
गले में इंफेक्शन हो तो गुनगुना पानी पीते रहें
एक चुटकी हल्दी और नमक डालकर गरारे कर सकते हैं
बारिश में भीगने से बचें
तली-भुनी चीजें और पहले से रखे कटे फल न खाएं
तेज गर्मी में बाहर से आने पर सीधे ऐसी वाले कमरे में न जाएं
बुखार अगर न उतरे तो चिकित्सक से परामर्श करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें