फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने के आरोपी अबरार के मकान की कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग करने के आरोपी अबरार के मकान की कुर्की
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। गांव नानू में पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी अबरार के मकान की कुर्की की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। आरोपीमैनपुरी के बिछवा थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव नानू निवासी अबरार पुत्र अखलाक पर मैनपुरी के बिछवा थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर सरधना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। एसआई विजयपाल सोलंकी ने बताया कि अबरार उर्फ गुरु पर 2014 में मैनपुरी के बिछवा थाने में पुलिस पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा है। कई बार उसकी तलाश में पुलिस ने यहां दबिश भी दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इसी बीच एंटी डकैती कोर्ट के स्पेशल जज ने अबरार के घर की कुर्की के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर सरधना थाना के एसआई विजयपाल की देखरेख में बृहस्पतिवार को कुर्की की कार्रवाई हुई। टीम ने घर में मिले सामान को जब्त कर कब्जे में ले लिया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान परिजनों व आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें