खरखौदा। खरखौछा पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मछली निवासी अहले नबी को 2010 में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसके बाद से अहले नबी न्यायालय से वांछित चल रहा है। खरखौदा पुलिस ने आरोपी के मकान पर पहुंचकर उद्घोषणा कराई तथा नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी दी कि समय के अनुरूप यदि आरोपी न्यायालय में नहीं पहुंचता है तो उसके मकान की कुर्की की जाएगी।