फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार बिंदुओं पर एटीएस ने की थी रात भर पूछताछ, फिर सभी को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े होने के शक में हिरासत में लिए गए मेरठ के चारों लोगों को एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। चारों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। सूत्रों की मानें तो एटीएस ने सभी से चार बिंदुओं पर रातभर पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार को छापेमारी कर एटीएस ने मवाना, भावनपुर, लिसाड़ी गेट और कोतवाली क्षेत्र से चार लोगों को उठाया था। लिसाड़ी गेट के एक स्कूल संचालक को भी हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा बुलंदशहर के एक सपा नेता को कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लिया था, जो अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए परिवार समेत भाई के पास आकर रुका था। स्कूल संचालक से एटीएस ने पूछा कि वह किस कक्षा तक स्कूल चलाते हैं और उसका पाठ्यक्रम क्या है? पाठ्यक्रम के अलावा स्कूल में बच्चों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में तो नहीं बताया जा रहा, लेकिन पूछताछ में ऐसा कुछ नहीं मिला। जिसके बाद एटीएस ने उन्हें भी छोड़ दिया। एटीएस की टीम ने मवाना से जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया था उसके घर वापस पहुंचने के बाद मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए थे, लेकिन उस व्यक्ति और उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया से बातचीत नहीं की।
विज्ञापन


इन बिन्दुओं पर सवाल
- पीएफआई के संपर्क में है या फिर नहीं, अगर है तो कितने समय से हैं और संगठन के नेताओं से कब-कब बात होती है।
- किसी अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल है या फिर नहीं और किस राजनीतिक दल के संपर्क में है।
- स्थानीय स्तर पर किस मुस्लिम संगठन से जुड़े हैं और कब से।
- सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय हैं। अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी गई या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें