फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबालों पर अतिक्रमण, बारिश के पानी रास्ते बने रजबहे

विज्ञापन
यह रास्ता है रजबहा नहीं... तालाबों पर अतिक्रमण से बारिश का पानी रास्तों पर भर रहा है। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। गांव अलीपुर मोरना के खेतों पर जाने वाले रास्ते पर जल भराव होने से आवागमन में दिक्कत है। लोगों के मुताबिक समाधान दिवस में भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। गांव निवासी शौकीन गुर्जर, अमित, विनोद, सतबीर आदि ने बताया कि बताया कि काफी समय से कुछ लोगों ने गांव के तालाब पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे बारिश का पानी तालाब में न पहुंचकर रास्तों पर भर जाता है। शौकीन ने बताया कि तीन दिन पूर्व हुई बारिश के कारण खेत को जाने वाले रास्ते पर जलभराव है। खेतों पर आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। शौकीन का आरोप है कि इस संबंध में कई तहसील समाधान दिवस से लेकर तहसील के आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान देना गवारा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें