फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 25 नवंबर तक प्रयागराज में किया जाना था। यह प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित कर दी गई है लेकिन ट्रायल कराए गए। मंडलीय ट्रायल शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। इस दौरान मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर से महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो समेत कई ट्रायल इवेंट का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि मंडलीय ट्रायल पहले ही घोषित हो चुके थे। शनिवार को ही प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित हो गई। बच्चों के ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही मंडल की टीम की घोषणा की जाएगी। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन छह दिसंबर से 10 दिसंबर तक आगरा में किया जाना है। शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित हुए। इस दौरान ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें