फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका दिल्ली में सम्मानित

विज्ञापन
जेवरी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका आस्था कौशिक। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। श्री अरबिंदो सोसायटी के तत्वावधान में नवाचारी अध्यापकों का सम्मान व उनके द्वारा किए गए नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के लिए नई दिल्ली में पांच दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें दौराला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जेवरी नंबर 2 की सहायक अध्यापिका आस्था कौशिक को सम्मानित किया गया। समारोह में पूरे देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अरविंदो सोसायटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख अशोक शर्मा की देखरेख में 27 फरवरी से 2 मार्च तक हुआ। कार्यक्रम शून्य से सशक्तिकरण में रमेश पोखरियाल, नरेंद्र तोमर, सुरेश गोत्रे, प्रताप चंद्र सारंगी, अनुराग ठाकुर, प्रकाश जावड़ेकर, राम गोपाल वर्मा, आशीष गोयल ने दौराला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जेवरी नंबर दो की सहायक अध्यापक आस्था कौशिक को सम्मानित किया। आस्था कौशिक के सम्मानित होने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें