मुंडाली। थाना मुंडाली पर अब्दुल सलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव अजराडा में 156 वर्ग गज का प्लॉट है, जिसे उसने 13 मई को प्लॉट स्वामी असमात निवासी गांव अजराडा से खरीदा था। इसका बैनामा भी उसके पास नाम है। गांव के ही फरमान, इरशाद, जीशान, फैजान, मौमीन, चांदनी आदि उसके प्लॉट पर 4 सितंबर को पहुंचे और प्लॉट के गेट व बाउंड्री की तोड़कर तहस नहस कर दिया और कब्जे का प्रयास किया। वह प्लॉट पर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी गाली गलौज करने लगे और जान से मारने के लिए उसके पीछे भागे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।