फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला और बच्चों के साथ मारपीट, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। माछरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां निवासी महिला ने खुद और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता सलोचना पत्नी भीम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 7 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे गांव गोविंदपुर निवासी हैप्पी, रोहित और राजू उर्फ राज सिंह, मीनू, सिमरन, नैना निवासी हसनपुर कलां ने उनके और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें वह और उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें