फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीचबचाव करने पर मारपीट

विज्ञापन
गांव निलौहा निवासी किसान के यहां  नौकरी करने वाला मनोज कुमार, जिसके साथ मारपीट हुई। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। गांव निलौहा निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह बीचबचाव में गया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा है। इलाज के लिए पैसे दिलाने व कार्रवाई करने की मांग की है। मनोज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि गांव में एक किसान के यहां नौकरी करता है। किसान व किसान का भाई आपस में लड़ रहे थे। वह बीचबचाव करने पहुंचा तो किसान के भाई ने उसे लात घूंसों से मारा। उसके कान पर भी मारा, जिससे उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा है। उसकी मजदूरी का भुगतान किसान और उसके इलाज का खर्च आरोपी किसान के भाई से कराने की मांग की है। किसान पर उसका तीन माह का भुगतान है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें