आजाद समाज पार्टी की बैठक में शामिल लोग
मेरठ। आजाद समाज पार्टी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह ने सभी पदाधिकारियों को जिला पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को जिला पंचायत चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रत्याशी जिला पंचायत चुनाव में जीतकर आजाद समाज पार्टी से जाएं और पार्टी को मजबूत बनाने का काम का काम करें। बैठक में बृजमोहन एडवोकेट, डॉ. ओम प्रकाश, संजीव पाल, पिंकल, अलीशेर, सागर लिसाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद