लावड़ - आसपा नेता कमरूल अख्तर को किया नजरबंद। स्रोत: स्वयं
लावड़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता कमरुल अख्तर ने रविवार को आरोप लगाया कि लावड़ पुलिस ने उन्हें मोहल्ला नई बस्ती स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। उनका कहना है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में समर्थकों के साथ शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। कमरुल अख्तर के अनुसार, कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।