फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद मांगना साहस का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित की। इसका उद्देश्य आत्महत्या से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्र-छात्राओं ने लोगों से कहा कि परेशानी में मदद मांगना साहस का प्रतीक है, बुजदिली नहीं। इससे आत्महत्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर परेशानी में हैं तो मदद मांगे। मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल और डॉ. राशि ने आत्महत्या के जोखिम कारकों, चेतावनी संकेतों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। कॉलेज परिसर में जागरूकता पोस्टर और बैनर लगाए गए। उपस्थित लोगों ने आत्महत्या के कलंक को तोड़ने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें