फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ हत्याकांड: पहले पिलाई शराब, फिर सीने में उतार दीं गोलियां, पांच आरोपियों ने चलाईं थीं गोलियां

Tue, 22 Sep 2020 11:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के मिमलाना रोड पर एक माह पूर्व महमूदनगर निवासी आसिफ की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्यारोपियों ने पहले आसिफ को शराब पिलाई और उसके बाद उसके सीने में एक-एक कर नौ गोलियां उतार दीं। गोलियां मारने वालों में पांच आरोपी शामिल रहे, जबकि नौ अन्य ने हत्याकांड की साजिश तैयार की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर 23 अगस्त को दिनदहाड़े आसिफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आसिफ के भाई दिलशाद ने सोनू सक्का समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोमवार दोपहर शहर कोतवाली पुलिस ने आसिफ हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी व जनपद के टॉप-10 सोनू सक्का को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जिसने पूछताछ में हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आसिफ से सोनू सक्का की पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या की योजना तैयार की गई। हत्या से पहले आसिफ को दो युवकों मुरसलीन व सलमान द्वारा घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां सोनू सक्का, गुलजार व पीन्नू नामक युवक पहले से शराब व बीयर लेकर मौजूद थे।

वहां पहले तो आरोपियों ने आसिफ को जमकर शराब पिलाई। नशे में बेसुध होने के बाद सोनू सक्का, गुलजार, पीन्नू, सलमान व मुरसलीन ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें आसिफ को नौ गोलियां लगीं।

हत्या के बाद सोनू सक्का ने ही आसिफ के भाई दिलशाद को कॉल कर उसकी लाश उठाकर ले जाने के लिए कहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने में नौ अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है और बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें