फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रथम प्रयास में आशुतोष ने की नीट परीक्षा पास

विज्ञापन
ट्रांसलम एकेडमी के छात्र आशुतोष सिंह ने प्रथम प्रयास में ही  NEET-2026 परीक्षा उत्तीर्ण की।  (स
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के मेधावी छात्र आशुतोष सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित नीट 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्र ने 600 में से 508 अंक प्राप्त किए। आशुतोष सिंह के पिता हरभजन सिंह पेशे से शिक्षक हैं और माता रेखा गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि आशुतोष शुरुआत से ही एक अत्यंत मेधावी, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। आशुतोष की इस सफलता पर ट्रांसलम एकेडमी के चेयरमैन सीमांत जैन एवं प्रधानाचार्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें