फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी-बेटी की हत्या कर आधे घंटे जंगल में घूमता रहा आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/रोहटा। आशीष ने प्रेमिका से शादी रचाने और खुद को बचाने के लिए मां-बेटी की हत्या की खौफनाक साजिश रची। इसके सुनकर पुलिस भी हैरान है। उसने पत्नी के सिर में रॉड मारी और बेटी की गला दबाकर मारा। पुलिस ने आशीष के बाद उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने बताया कि आशीष तीन बच्ची का पिता था। मैंने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आशीष दबाव बना रहा था। पत्नी और बेटी की हत्या कर आशीष करीब आधे घंटे जंगल में अकेला घूमता रहा। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के किठौली गांव निवासी आशीष सांगवान की शादी 10 वर्ष पहले जोहड़ी, बागपत निवासी इकबाल की बेटी ज्योति से हुई थी। ज्योति की बेटी अविका कक्षा चार और अवनी कक्षा तीन में पड़ोसी गांव के स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल की शिक्षिका से आशीष का प्रेम प्रसंग हो गया। आशीष तीन बेटियों का पिता है। यह पता होने के बाद भी दोनों की फोन पर लंबी बातचीत है। करीब छह माह पहले आशीष ने शिक्षिका से शादी करने की बात कही थी। इसकी जानकारी ज्योति को लगी तो दंपती में कई बार विवाद हुआ। इसके बाद आशीष ने पत्नी की हत्या की साजिश रची।
उसने परिजनों व ससुराल वालों को भरोसा दिलाया कि तांत्रिक के बताये तरीके से ज्योति को बेटा हो सकता है। प्लानिंग के तहत शनिवार को वह पत्नी और दो साल की बेटी भव्या को लेकर जोहड़ी गया। वहां से मिट्टी ली और रविवार सुबह चार बजे गंगनहर पर पत्नी-बेटी को लेकर पहुंचा। पत्नी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। बेटी का गला दबाकर शव को गंगनहर में फेंक दिया। पत्नी के शव को कार की सीट पर रखकर करीब 8 किमी दूर हिंडन नदी में फेंका। वहां से पूठखास गंगनहर पर आया। इसके बाद पत्नी व बेटी के डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन


अपने बचाव के लिए की बेटी की हत्या
पूछताछ में आशीष ने बताया कि ज्योति की हत्या का शक मायके वालों को हो सकता था। बेटी सहित ज्योति नहर में डूबी है, इस पर वह कर लेते। इसलिए बेटी का गला दबाया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि हो जाएगी, इसी डर से बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। पत्नी के कपड़े उतारकर शव नहर में फेंका था, ताकि पहचान न हो पाए। हिंडन नदी में पानी का बहाव तेज था, उसके लगा था कि शव दूर चल जाएगा। लेकिन शव नदी के लिंक वाले रजवाहे में चला गया।

पत्नी-बेटी को मारते हाथ नहीं कांपे
रोहटा थाने में पुलिस की मौजूदगी में ज्योति के परिजनों ने आशीष से पूछा कि ऐसा क्यों किया। पत्नी और बेटी को मारते समय हाथ नहीं कांपे। इस पर आशीष चुप रहा और बोला कि गलती हो गई। वह प्यार में अंधा हो गया था। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वंश आगे बढ़ाने के लिए दूसरी शादी रचाने के लिए ऐसा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आशीष के फिंगर प्रिंट लिए गए।

शिक्षिका को थाने से छोड़ा
सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह ने बताया है कि शिक्षिका से चार घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शिक्षिका ने आशीष पर आरोप लगाया कि वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। आशीष ने वारदात के बाद किससे और क्या बात की है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। व्हाट्सएप कॉल की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें