फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा खत्म होते ही यातायात व्यवस्था धड़ाम, हर जगह बस जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीएससी की परीक्षा छूटने के बाद वेस्ट एंड रोड, छीपी टैंक, बेगमपुल में फंसे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपीपीएससी की परीक्षा के लिए उमड़े परीक्षार्थियों के चलते मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़कों पर घंटों तक लंबा जाम लग गया। वेस्ट एंड रोड पर परीक्षा छूटने के बाद भारी भीड़ के चलते जाम लग गया। वाहन सवार जहां-तहां फंस गए। इसके अलावा माल रोड, बेगमपुल, छीपी टैंक, ईव्ज, हापुड़ अड्डे पर भी भीषण जाम के हालात बन गए। सभी मुख्य स्थानों पर लगाई गई यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। बाद में धीरे-धीरे सड़कों से भीड़ छटी तो यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपीपीएससी परीक्षा के लिए जिले में 34 केंद्र बनाए गए थे। इसमें करीब 15 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। दोपहर 11 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वेस्ट एंड रोड पर सबसे ज्यादा हालात खराब हो गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग यहां से किसी तरह जाम से निकले तो बेगमपुल पर फंस गए। छीपी टैंक पर भी परीक्षार्थी फंस गए। इसके अलावा बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डे पर भी जाम में वाहन फंस गए। इसके अलावा दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास और माल रोड में भी लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भूमिया का पुल, शारदा रोड, कोटला बाजार, वैली बाजार, खैरनगर, लाला का बाजार, अहमद रोड पर रोज की तरह वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें