माछरा/मुंडाली। श्रीराम लीला कमेटी के मंच पर कलाकारों ने श्रीराम वनवास का मंचन किया।
राजा दशरथ चाहते हैं कि वह बूढ़े हो चले हैं और राम को राजा बना दें। रानी कैकेयी को दासी मंथरा उल्टी पट्टी पढ़ाती है। कहती हैं आपके दो वरदान राजा के पास हैं। एक में राजा की गद्दी भरत को मिले और दूसरे वरदान में राम को 14 वर्षों का वनवास होे जाए। कैकेयी राजा दशरथ से ऐसा ही कहती है। राजा यह सुनकर मूर्च्छित हो जाते हैं। राम को जब पता चलता है तो वह लक्ष्मण, सीता सहित वन को जाते हैं। उधर, मुंडाली में आयोजित रामलीला में राम, लक्ष्मण व सीता वन को जाते हैं। रास्ते में राम ताडका, सुबाहू का वध करते हैं आदि मंचन किया गया।