परीक्षितगढ़। नगर के भावना फार्म हाउस में सोमवार को 11वां श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ महोत्सव का भाजपा परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रेणू अग्रवाल ने बाबा के सम्मुख दीप जलाकर किया। पंड़ित आदेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण द्वारा हवन संपन्न कराया। यज्ञमान सुधीर, सीमा, सौरभ, निष्ठा, पूर्व प्रमुख केपी सिंह, सुमित, अंजु, प्रशांत, सोनम ढिल्लो, विपिन त्यागी, पूनम त्यागी रहे। कलाकार संदीप सुल्तानिया राहुल, सीना, प्रियंका मुखर्जी व शांतनु ने भक्ति भजन प्रस्तुत कर बाबा का गुणगान करते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम अखंड ज्योति परीक्षिगढ़ के सेवादारों ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक सुधीर प्रजापति ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।