फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहल एक प्रयास के कलाकारों ने बनाई सुंदर पेंटिंग

विज्ञापन
पहल एक प्रयास के कलाकारों ने बनाई शल्य चिकित्सा करते हुए महर्षि सुश्रुत की पेंटिंग - फोटो : आरोपी हसन और समद।
विज्ञापन
मेरठ। सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास के वाॅलंटियर्स और कलाकारों ने रविवार को पीएल शर्मा स्मारक की दीवारों पर पेंटिंग बनाई। संस्था के संस्थापक डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि पहली पेंटिंग में देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि हैं। इसके साथ ही भगवान धन्वंतरि के शिष्य शल्य चिकित्सक के जनक महर्षि सुश्रुत को सर्जरी करते हुए चित्रित किया गया है। ऑपरेशन करते हुए चिकित्सकों के साथ भगवान शिव शंकर को भी चित्रित किया गया है। अन्य पेंटिंग में लोगों को रक्तदान और नेत्रदान का महत्व बताया गया है। अभियान में कप्तान विकास यादव, गीतू शर्मा, प्रशांत सागर, प्रिंस राज, पवन गुरु, बंटी सागर, पुष्कर, भावना शर्मा, पुष्प चिकारा, सोनल समेत अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें