मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के कागजी बाजार से कारीगर एसके शमीम 26 लाख रुपये का सोना लेकर भाग गया। पीड़ित व्यापारी ने देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ईश्वरपुरी के रहने वाले राजकुमार डिंडा उर्फ राजू ने देहली गेट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चौबे मार्केट थर्ड फ्लोर कागजी बाजार न्यू बिल्डिंग में उनकी सराफ की दुकान है। वह सोना लेकर मजदूरी पर आभूषण बनाने व डाई काटने का काम करते हैं। 12 जून को पाशवी ज्वेलर्स के अक्षत जैन को 24 कैरेट शुद्ध 265 ग्राम 26 लाख से अधिक का सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।