मेरठ। देहलीगेट थाना के शहर सराफा बाजार से एक और कारीगर करीब नौ लाख रुपये की कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। शहर सराफा बाजार में प्रिंस की आभूषणों की दुकान है। आभूषण बनाने के लिए दीपक नाम का कारीगर डेढ़ सौ ग्राम सोना लेकर गया था, लेकिन कारीगर नहीं लौटा तो प्रिंस ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद रहा। सराफ के मुताबिक करीगार दीपक अपनी पत्नी सहित मेरठ से भाग गया। प्रिंस ने थाना देहलीगेट में तहरीर दी। उधर, देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के साले को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद