फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोटका में चार क्विंटल पटाखों के साथ किया गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव गोटका में छापेमारी में बरामद पटाखे व आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी आरिफ यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव गोटका में तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान करीब चार क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए गए। बरामद पटाखों में अधिकांश ऐसे हैं जिन पर शासन ने प्रतिबंध लगाया है। क्योंकि ये विस्फोटक श्रेणी के तहत आते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक है। बरामद किए गए पटाखों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह पटाखे कहां से लाया था और आगे किन स्थानों पर सप्लाई करने की योजना बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें