फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन स्नेचिंग करके भागे बदमाश, मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से चेन स्नैचिंग करके भागे बदमाश, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। महिला से चेन स्नैचिंग करके भागे बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए है। मुठभेड़ में एक बदमाश ने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस ने पकड़ा। कंकरखेड़ा की रहने वाले रोमा शारदा रोड, ब्रह्मपुरी में एक मोबाइल कंपनी के ऑफिस में काम करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे रोमा ऑफिस से वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला से गले से चेन छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। रात 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश बाइक से बिजली बंबा बाईपास की तरफ जा रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस बदमाशों की घेराबंदी बिजली बंबा बाईपास पर नूरनगर मार्ग पर कर ली। पुलिस को देखते दोनों बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी तो दूसरे ने खुद ही सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश का नाम सफदर है दूसरे का नाम सावेज है। दोनों आरोपी नौचंदी क्षेत्र के ढवाई नगर के निवासी हैं। दोनों दिल्ली में रहते थे और उन पर दर्जनों से अधिक मुकदमे हैं। मुठभेड़ की जानकारी लगते एसपी सिटी व सीओ ब्रह्मपुरी भी मौके पर पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें