फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स में खुले में नमाज पढ़ने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉम्प्लेक्स में खुले में नमाज पढ़ने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने अधिकारियों का दबाव बनते ही एसटूएस स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में खुले में नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति को रातों रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं, इस मामले में थाना पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के चलते हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।
24 जुलाई को सोशल मीडिया पर गढ़ रोड स्थित एसटूएस स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में खुले में नमाज पढ़ते हुए एक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को डीजीपी डीएस चौहान और जिले के तमाम अधिकारियों को ट्वीट किया था। वीडियो के वायरल होने के अगले दिन हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने अपने साथी कमल खटीक और प्रदीप कौशिक व दो अन्य के साथ उसी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन सिरोही और प्रदीप कौशिक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने इन दोनों को 11 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद 42क के नोटिस पर छोड़ दिया था। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से खफा सचिन सिरोही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद नौचंदी पुलिस हरकत में आई और खुले में नमाज पढ़ने वाले असुद्दीन सैफी पुत्र इलाही बख्श निवासी गली नंबर 10 मंजूर नगर को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद असुद्दीन के खिलाफ 153 का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें