लावड़ - व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष। स्रोत : स्वयं
लावड़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मेरठ जिला इकाई में लावड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष गौरव गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। व्यापार संघ लावड़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गौरव गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री नायाब रिजवी आदि मौजूद रहे। संवाद
लावड़ - व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष। स्रोत : स्वयं