फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी का खुलासा नहीं होने पर सैन्य अधिकारी पहुंचे एसएसपी ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का खुलासा नहीं होने पर सैन्य अधिकारी पहुंचे एसएसपी ऑफिस
विज्ञापन

मेरठ। करीब 10 दिन पूर्व लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा मकान खंगालने के मामले में शुक्रवार को सैन्य अधिकारी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मामले का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया। एसएसपी ने वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके में रहने वाले असलम परवेज खान शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। असलम ने बताया कि वह आर्मी के सीमा सड़क संगठन में दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे भी मेरठ के बाहर रहते हैं। असलम के मुताबिक, बीती 12 दिसंबर को वह पूरे परिवार के साथ आगरा गए थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की जेवरात और नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। आगरा से लौटने पर असलम ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। चोरी से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। जिसमें दो युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।
ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
फोटो
परतापुर। बृहस्पतिवार रात रिठानी पीर के समीप चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान और जनरल स्टोर से लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सवेरे हुई तो काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी व जितेंद्र लोधी का रिठानी पीर के पास दीपक ज्वैलर्स एंड जनरल स्टोर है। बीती रात चोरों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर चांदी की मूर्ति व चांदी के बर्तन सहित सात हजार की नकदी और जनरल स्टोर से घड़ी, खिलौने, कपडे़ आदि सामान सहित 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सवेरे घटना का पता चलते ही रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा, महामंत्री आदित्य शर्मा सहित काफी व्यापारी एकत्र हो गए और घटना की निंदा करते हुए पुलिस के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पहले भी दीपक ज्वैलर्स के यहां चोरी हो चुकी है। जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। व्यापारियों ने परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह से रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने और घटना के जल्द खुलासे की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें