मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर निवासी जाट रेजिमेंट के हवलदार रविकांत चौधरी (38) की शुक्रवार को निधन हो गया। उनके पांच साल के बेटे अभीर ने शनिवार को अपने पिता को मुखाग्नि दी। वे आठ माह से पेट के कैंसर से पीड़ित थे। रविकांत चौधरी बठिंडा में तैनात थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव किनानगर लाया गया। जाट रेजिमेंट के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। उनकी पत्नी रितु दोनों बेटी किट्टू, मिट्ठू , मां जयकारी देवी,भाई विक्रांत, नंदकिशोर, केशव, श्रीकांत व अन्य परिजन का रोकर बुरा हाल है। किठौर के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, प्रधान नीरज कश्यप आदि ने उन्हें श्रद्वांजलि दी। रविकांत के बड़े भाई नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि उनका छोटा भाई रविकांत चौधरी वर्ष 2005 में जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। संवाद