फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक दौड़ देश के नाम स्पर्धा में अर्जुन और उमा रहे अव्वल

Sat, 16 Aug 2025 07:39 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ

सार

स्वतंत्रता दिवस पर कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में एक दौड़ देश के नाम आयोजित हुई, जिसमें कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में अर्जुन और उमा अव्वल रहे, जिनको पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ के विजेताओं को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में पहला स्थान पुरुष वर्ग में अर्जुन और महिलाओं में उमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की दौड़ तीन किलोमीटर की रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। इसमें 78 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर अर्जुन, दूसरे पर हरेंद्र, तीसरे पर रोहत, चौथे पर रितिक और पांचवें स्थान पर अनमोल रहे। महिलाओं में पहला स्थान उमा ने, दूसरा स्थान आरती, तीसरा स्वाति, चौथा जयश्री और पांचवा स्थान सलोनी ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. विपुल, रामचंद्र, सचिन, कुलविंदर, अब्दुल अहद, सतीश कुमार, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें